सुस्वागतम् - जी आयां नूं

"संस्कृति सरोकार" पर पधारने हेतु आपका आभार। आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करती है, कृपया अपनी बहुमूल्य टिप्पणी अवश्य दर्ज़ करें। -- नीलम शर्मा 'अंशु'

मंगलवार, दिसंबर 25, 2012

आज जन्मदिन पर....


कल 24 दिसंबर हिन्दी फ़िल्म उद्योग के मशहूर गायक मुहम्मद रफ़ी साहब का 88वां जन्मदिन था। उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि।

आज 25 दिसंबर, हिन्दी फ़िल्म उद्योग के संगीत सम्राट कहे जाने वाले नौशाद जी का जन्मदिन है,  रफ़ी साहब और नौशाद साहब की युगलबंदी बेहद मकबूल रही। नौशाद साहब ने ही उन्हें हिन्दी फ़िल्मों में पहला ब्रेक दिया था। उन्हें याद करते हुए भी हमारी श्रद्धांजलि।

आज 25 दिसंबर, हिन्दी के जाने-माने-लोकप्रिय कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी का 88वां जन्मदिन है। वे रफ़ी साहब से मात्र एक दिन छोटे हैं उम्र में। उन्हें जन्मदिन के अवसर पर हमारी ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ्य व सानंद रखे। वे दीर्घायु हों, यही कामना है।

-नीलम शर्मा 'अंशु'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें