सुस्वागतम् - जी आयां नूं

"संस्कृति सरोकार" पर पधारने हेतु आपका आभार। आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करती है, कृपया अपनी बहुमूल्य टिप्पणी अवश्य दर्ज़ करें। -- नीलम शर्मा 'अंशु'

बुधवार, अगस्त 04, 2010

गायक किशोर कुमार का 81वां जन्मदिन

आज 4 अगस्त किशोर कुमार साहब के 81 वें जन्म दिन के अवसर पर टालीगंज स्थित उनकी नवीन मूर्ति का अनावरण किया गया। उसी स्थान पर विगत कुछ वर्ष पूर्व उनकी मूर्ति लगाई गई थी, जो काले पत्थर से निर्मित थी। अब उस आईलैंड का नवीनीकरण किया गया है। मूर्ति की ऊँचाई बढ़ाई गई है। आईलैंड का घेरा भी
ऊँचा किया गया है तथा घेरे में ग्रिल से निर्मित हिन्दी और बांग्ला में उनके गीतों की पंक्तियां भी जोड़ी गई हैं। आज सुबह गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आईलैंड का उद्घाटन तथा मूर्ति का अनावरण किया गया। इस बार की मूर्ति सुनहरे रंग की है। मूर्ति के ऊपर रंग-बिरंगी छतरी लगी है। आईलैंड के इर्द-गिर्द रंगीन बत्तियां भी लगाई गईं हैं। मूर्ति के पीछे दो बड़े-बड़े शंख रखे गए हैं। लाल रंग का एक मंगल घट भी स्थापित है

2 टिप्‍पणियां: